फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द किसानों के खाते में पहुंचेगी मुआवजे की धनराशि: मोती सिंह

विज्ञापन
पट्टी ब्लाक में आयोजित समीक्षा बैठक में बोलते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मौसम की मार से किसानों की कमर टूट गई है। पट्टी तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक फसलों का नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार ने किसानों का ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करने का संकल्प लिया है। किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। सोमवार को पट्टी ब्लाक सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान यह बातें काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तहसील के चार ब्लाकों से अभी तक 54 गांव चिह्नित किए गए हैं। अभी पूरी रिपोर्ट बनने में एक-दो दिन का समय लगने की उम्मीद है। जल्द ही किसानों के खाते में फसलों के मुआवजे की राशि दी जाएगी। जिले के अफसर जनता के हितों के साथ लापरवाही न बरतें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्यवाही तय है। कैबिनेट मंत्री ने चेतावनी दी कि दोबारा शिकायतें आईं तो कार्रवाई होगी।
मंत्री मोती सिंह ने कहा कि प्रशासन की टीमें किसानों की चौपट हुईं फसलों की जांच करने के लिए लगा दी गई हैं। अभी तक 3400 हेक्टेअर फसलों के नुकसान की बात सामने आई है। लेखपाल और राजस्व विभाग की टीम अभी कार्य कर रही हैं। जो भी गांव अभी तक छूट रहे हैं उन गांव में भी जांच कर किसानों को शत-शत फसलों के नुकसान की राशि मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश के लोग गंभीर हैं। संकट की घड़ी है। हमें मिल जुलकर इन समस्याओं से लड़ना होगा। समीक्षा बैठक के दौरान विद्युत विभाग की सर्वाधिक शिकायर्तें आइं। इस पर मंत्री ने एसडीओ को चेतावनी दी। डीएम रुपेश कुमार ने कहा कि किसानों से जुड़ीं योजनाओं और जनता के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
48 घंटे के अंदर जले हुए ट्रांसफार्मर गांव में लगने चाहिए। ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार सिंह ने कहा कि पट्टी-प्रतापगढ़, पट्टी-रानीगंज मार्ग पर सूखे पेड़ खड़े हैं। किसी भी समय आने-जाने वालों के ऊपर गिर सकते हैं। गंभीर हादसा हो सकता है। जिस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देशित किया कि इन वृक्षों को प्रमुख मार्गों से हटाने की व्यवस्था करें। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी पट्टी, बेलखरनाथ, एसडीएम पट्टी डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें