फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्ड पहुंचे डीएम, अव्यवस्था देख भड़के

विज्ञापन
जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते डीएम डा0 रूपेश कुमार। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉक्टर रुपेश कुमार सोमवार शाम अचानक जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को रखने के लिए तैयार किए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करने पहुंच गए।
विज्ञापन

वार्ड में अव्यवस्था और किसी स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती न होने पर वह भड़क गए। उन्होंने सीएमओ को वार्र्ड में बेहतर व्यवस्था करने के साथ ही प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ तैनात करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि आइसोलेशन वार्ड को बेहतर और सुव्यवस्थित ढंग से तैयार कर लिया जाए। इस वार्ड में प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को विशेष परिस्थितियों के लिए अन्य वार्ड भी तैयार रखने के लिए कहा। इसके बाद वह इमरजेंसी कक्ष का निरीक्षण करने पहुंचे।
यहां चारों तरफ गंदगी पसरी हुई थी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। सीएमओ और सीएमएस को बेहतर साफ-सफाई कराने का आदेश दिए। जिलाधिकारी ने मरीजों की दवाओं की उपलब्धता व वितरण के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य, सीएमओ एके श्रीवास्तव, सीएमएस पीपी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें