क्षेत्र के उमरापट्टी कहवई निवासिनी रामपती (90) की बृहस्पतिवार की शाम छह बजे बीमारी के कारण निधन हो गया। शुक्रवार की सुबह आठ बजे परिजन शव शृंग्वेरपुरधाम ले जाने की तैयारी में लग गए। उधर, मां के निधन के बाद बेटा हरीलाल (52) का रो-रोकर बुरा हाल था।
शव को जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे तो बिलख-बिलख कर रो रहे हरीलाल अचानक जमीन पर गिर पड़े। उसके बाद लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। परिजन आनन-फानन में निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां, बेटे की मौत पर गांव में मातम छाया रहा। शाम को शृंग्वेरपुरधाम घाट पर मां और बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। साथ ही मृतक हरीलाल की पत्नी सगरहिन, बेटे मोनू व सोनू का रो-रोकर बुरा हाल है।
संवाद