सिपाही की पत्नी ने घरेलू कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे कुंडा सीएचसी ले गए, जहां से उसे एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
महेशगंज भैसाना के मोहित गौतम पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती कानपुर नगर में है। अभी साल भर पहले उनका विवाह लालगंज कोतवाली के धारूपुर निवासी सेजल गौतम से हुई थी। घर में एक दिन पूर्व जन्मोत्सव कार्यक्रम था। सोमवार की सुबह सिपाही मोहित की पत्नी सेजल ने घरेलू कारणों से घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन इलाज के लिए कुंडा सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाबत परिजन कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।