फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आरक्षी भर्ती का नियुक्ति पत्र लेने जा रहे छह अभ्यर्थी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ढकवा बाजार के समीप रोडवेज बसों की आपस में टक्कर होने से छह पुलिस आरक्षी भर्ती अभ्यर्थी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। दूसरी बस से अभ्यर्थियों को लखनऊ रवाना किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में चयनित आरक्षियों को नियुक्ति पत्र का वितरण गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो रोडवेज बस से चंदौली के अभ्यर्थी जा रहे थे। शनिवार की शाम करीब सात बजे ढकवा बाजार के समीप दोनों बस की आपस में टक्कर हो गई।
हादसे में बस पर सवार अभ्यर्थी कृष्णा, अखिलेश यादव, विशाल गौड़, विनय कुमार, आशुतोष व अभिषेक घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी चांदा भेजा गया। आसपुर देवसरा थानाप्रभारी धीरेंद्र ठाकुर ने दूसरी बस मंगाकर अभ्यर्थियों को लखनऊ रवाना किया। घायल अभ्यर्थियों को उपचार के बाद दूसरी बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें