फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी में रोड़ा डालने पर पहुंचा हवालात

Fri, 05 Dec 2014 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बहन की शादी होने पर हत्या करने की धमकी देने पर पुलिस ने भाई को हिरासत में ले लिया। युवक के पक्ष में पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर लिया। इसके बावजूद पुलिस ने निर्विघ्न विवाह संपन्न होने से पहले युवक को छोड़ने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के आमापुर बेर्रा गांव निवासी संतोष शर्मा की बहन की शादी शुक्रवार को तय थी। बारात के स्वागत की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान घर में कुछ विवाद हुआ। संतोष की मां जड़ावती तत्काल थाने पहुंचीं और आरोप लगाया कि बेटी की शादी में उसका बेटा विघ्न डाल सकता है। वह मारपीट कर सकता है।

हत्या की धमकी देने कारण शादी भी रुक सकती है। मां की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और संतोष को हिरासत में ले लिया। जानकारी होने पर संतोष के समर्थन में कुछ ग्रामीण थाने पहुंच गए और घेराव कर लिया। ग्रामीणाें ने कहा कि मां का आरोप गलत है लेकिन पुलिस उसे छोड़ने को राजी नहीं हुई।
विज्ञापन


 एसओ रानीगंज बालकृष्ण शुक्ला ने बताया कि लड़की की मां और उसके होने वाले ससुर थाने आए थे। उन लोगाें ने आरोप लगाया है कि संतोष शादी रोकने की जिद पर अड़ गया है। वह धमकी दे रहा है कि अगर शादी हुई तो हत्या कर देगा। इसके चलते उसे हिरासत में लिया गया है। परिवार के लोगों में बातचीत हो रही है। अगर सहमति बनी तो शादी के समय उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें