फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांचा ढहाने की बरसी पर प्रशासन एलर्ट

Fri, 05 Dec 2014 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापगढ़। अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाने की बरसी पर शनिवार को जिले में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी थानेदारों को बाजारों में विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है और शहर में पुलिस के साथ ही पीएसी की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कहा शनिवार को भंगवा चुंगी पुलिस चौकी के सामने मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं कोई अन्य संगठन किसी तरह का कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहा है। इधर जीआरपी को ट्रेनाें में सतर्कता बरतने और चेकिंग का निर्देश दिया गया है। एएसपी पूर्वी ब्रजेश मिश्र ने बताया कि जिले में कभी कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। इसके बाद भी प्रशासन सतर्क है। संदिग्ध लोगाें की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शहर में एलआईयू को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें