फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखा चांद, छाया ईद का उल्लास

Tue, 04 Jun 2019 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
eid shopping - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
अलविदा-अलविदा या सहरे रमजान बोलते हुए लोगों ने आंखों में आंसू छलकाते हुए मगरिब की नमाज अदा की। रोजेदारों ने खुदा का शुक्रिया अदा किया और रब चाही जिंदगी जीने की दुआ मांगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर ईद की तैयारियों में दुकानों पर खरीददारों की भारी भीड़ देर रात तक डटी रही। ईद का चांद देखते ही लोग खुशी से चहक उठे। हर कोई एक दूसरे को मुबारकबाद देने लगा। बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। 

पाक रमजान माह के साथ ही मुस्लिम इलाकों में चहल-पहल सुबह शाम देखने को मिलती थी। बाजारों में भी काफी दिनों से छाई मंदी दूर हो गई। अब रमजान माह की विदाई का समय आया तो लोग आंखों से आंसू नहीं रोक सके।
विज्ञापन


मंगलवार को रोजा इफ्तार के बाद लोग मकानों की छतों से चांद देखने के लिए बेकरार थे तो वहीं रोजेदार मगरिब की नमाज अदा करने के दौरान खुदा की बारगाह में सजदा करते हुए खूब रोए। खुदा से दुआ मांगी की या अल्लाह हमें हमेशा के लिए रब चाही जिंदगी जीने वाला बना दे। दुनिया और आखिरत दोनों बना दे।

पैगंबरे इस्लाम सल्लल्लाहो वलैहि वसल्लम का वास्ता देकर लोगों ने अपने गुनाहों से तौबा करते हुए मांगा कि नेक जिंदगी जीने के अमल को मंजिल तक पहुंचा दें। चांद का दीद होने के बाद लोग एक दूसरे को मुबारकबाद देते रहे। 

दूसरी ओर ईद की तैयारी में सुबह से बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। देर शाम तक दुकानों पर लोग सेंवई, जूता चप्पल, कुर्ता-पायजामा, पैंट-शर्ट, नकाब, क्राकरी समेत अन्य सामानों की खरीदारी में जुटे रहे

। लोगों की भीड़ ने चौक से लेकर श्रीराम तिराहा, पंजाबी मार्केट में जाम के हालात पैदा कर दिए थे। पंजाबी मार्केट के रास्ते पर तो बाइक सवार आपस में विवाद भी करते दिखे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें