शनिवार को मौसम के साफ होने के बाद रामलीला मैदान में चल रहे अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल में खरीदारी करने वालों की भीड उमड़ पड़ी। दूसरे शनिवार को बैंक और कार्यालयों में अवकाश होने के कारण महिलाएं और पुरुष पसंदीदा सामान खरीदने के लिए उमड़ पड़े। देरशाम तक सजे मेले में लोग अपने पसंदीदा सामान की खरीदारी करते रहे।
शहर के रामलीला मैदान में 13 फरवरी तक चलने वालेे अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल में शनिवार को खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पति के साथ पहुंची महिलाओं ने अपने श्रृंगार की सामग्री खरीदने के साथ ही बच्चों के पसंदीदा आइटम की खरीदारी की। पुरुषों के लिए स्वटेर, जैकेट, सदरी से दुकानों पर भीड़ रही। आसाम की खास लकड़ी के बने सोफासेट, बेड, डाइनिंग टेबल और कुर्सियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।
शनिवार को पंजाब, हरियाणा, कश्मीर, दिल्ली, लुधियाना के साथ ही कानपुर और लखनऊ से आईं दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़ी। मौसम होने के कारण बच्चे चटपटे और कुरकुरे व्यंजनों का स्वाद लेते रहे, तो महिलाएं भी
श्रृंगार के सामान खरीदने में व्यस्त रहीं। दूर-दूर से आईं दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों का मजमा लगा रहा।