फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस : विद्यालय जा रही छात्राओं के साथ रास्ते में शोहदे ने की छेड़खानी, साइकिल से दिया धक्का, मुकदमा दर्ज

Sat, 23 Sep 2023 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

अंबेडकर नगर में छात्रा के साथ छेड़खानी और हत्या को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि उसी तरह की एक घटना प्रतापगढ़ में सामने आई है। स्कूल जा रही छात्राओं के साथ शोहदे ने छेड़खानी का प्रयास किया। शोहदे ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर धक्का देकर छात्रा को साइकिल से नीचे धकेल दिया।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकर नगर में छात्रा के साथ छेड़खानी और उसकी हत्या को अभी लोग भूले भी नहीं थे कि उसी तरह की एक घटना प्रतापगढ़ में सामने आई है। स्कूल जा रही छात्राओं के साथ शोहदे ने छेड़खानी का प्रयास किया। शोहदे ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर धक्का देकर छात्रा को साइकिल से नीचे धकेल दिया। शोहदे के इस करतूत की शिकायत अभिभावक ने थाने में की है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


कोहंडौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोहंडौर में बाजार के आसपास एक विद्यालय में शनिवार सुबह  विद्यालय जा रही छात्राओं से शोहदे ने रास्ते मे छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने गाली गलौज भी की। छात्राओं ने घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य को दी तो उन्होने अभिभावकों व कोहंड़ौर पुलिस को बताया। छात्राओं ने बताया कि एक अज्ञात युवक ने उनका हाथ पकड़कने का प्रयास किया। जिसका विरोध छात्राओं के करने पर उसने उनको धक्का देकर साइकिल से नीचे धकेल दिया।

जिस छात्रा का हाथ पकड़ा गया था उसके अभिभावक ने थाना प्रभारी कोहंडौर को अज्ञात आरोपी के ख़िलाफ़ लिखित तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है  सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें