कचहरी में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शम्भु सिंह का स्वागत करते अधिवक्ता
- फोटो : PRATAPGARH
शंभू सिंह अध्यक्ष और शिव बहादुर बने महामंत्री
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शंभू सिंह ने 18 मतों से महीप सिंह को किया पराजित
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शंभू सिंह को अध्यक्ष और शिव बहादुर सिंह को महामंत्री चुना गया है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शंभू सिंह ने 18 मतों से महीप सिंह को हराकर यह जीत हासिल की है। परिणाम की घोषणा होते ही विजयी पदाधिकारियों को बधाई देने के लिए साथी उमड़ पड़े।
सीनियर अधिवक्ताओं के संगठन जिला बार एसोसिएशन का चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें शंभू सिंह को 141, महीप नारायण सिंह को 123 और रामचंद्र सिंह को 17 मत मिले। जबकि दो मत अवैध घोषित किए गए। महामंत्री पद के प्रत्याशी शिव बहादुर सिंह को 194 मत मिले, और दूसरे प्रत्याशी विजय पाल सिंह को 87 मतों से संतोष करना पड़ा। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रमेश बहादुर सिंह के परिणाम की घोषणा करते ही विजयी अधिवक्ता के समर्थक झूम उठे। अध्यक्ष और महामंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर वीरेंद्र प्रताप सिंह, लीलाधर दूबे, शेष बहादुर सिंह, राम सिंह, रणंजय सिंह, प्रवेश सिंह प्रमुख रुप से मौजूद रहे।