छठ महापर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने वाराणसी के लिए सात स्पेशल बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें से तीन बसें बादशाहपुर के रास्ते तो दो बसें सुल्तानपुर और एक बस पट्टी-जौनपुर के रास्ते वाराणसी जाएगी।
25 से 28 अक्तूबर तक छठ पूजा का पर्व है। जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया और बस्ती के साथ बिहार के लोग जिले में रोजगार करते हैं। वह इस पर्व को मनाने घर जाते हैं। भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने एक नवंबर तक वाराणसी के लिए सात स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। पट्टी, बादशाहपुर और सुल्तानपुर मार्ग से इन बसों का संचालन परिवहन निगम करेगा। रोडवेज आरएम रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छठ महापर्व पर भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है।