फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिना इलाज किए प्रसव पीड़िता को किया रेफर, ग्रामीणों का एक घंटे हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना इलाज के प्रसव पीड़िता को रेफर करने से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सीएचसी गौरा पर विरोध जताते हुए करीब एक घंटे तक हंगामा काटा। आसपास के लोगों को समझाने के बाद ग्रामीण लौट गए।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी अभिषेक सिंह की पत्नी पूजा सिंह को बुधवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। रात लगभग 12 बजे परिजन प्रसूता को लेकर सीएचसी गौरा पहुंचे। सीएचसी की नर्स ड्यूटी पर मौजूद नहीं थी। परिजन नर्स के आवास पहुंच गए। वहां नाराज नर्स ने धमकी देकर परिजनों को भगा दिया।
परिजनों के आवास पहुंचने से तिलमिलाई नर्स सीएचसी पहुंचकर बिना इलाज के ही प्रसूता को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को परिजन फिर से सीएचसी गौरा पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टर और नर्स ने परिजनों को धमकी देते हुए बाहर निकाल दिया। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ सीएचसी पर जुट गई। नर्स की लापरवाही से नाराज परिजन और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक हंगामा करते हुए विरोध जताते रहे। हंगामा होते देख लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि आसपास के लोगों के बीचबचाव पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें