फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वाहन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की आठ बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात गश्त के दौरान पुलिस ने किशुनदासपुर पुल के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके कब्जे से बाइक बरामद की हैं। इनमें से चार बाइकों से आपराधिक घटनाएं भी की गई हैं। आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में भी प्राथमिकी दर्ज हैं।
एएसपी पूर्वी आलोक कुमार ने बताया कि प्रयागराज के फूलपुर के जनुवाडीह निवासी आदर्श कुमार, गोरियो निवासी अमन पटेल, बहरिया थाना क्षेत्र के धम्हौर निवासी अंशुल, अनमोल पाल व दिलीपपुर थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ निवासी मो. याकूबर, चालाकपुर निवासी रामगुलाम, कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर निवासी राजेश को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

मास्टर चाबी से करते थे चोरी

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उनके पास मास्टर चाबी होती है। मास्टर चाबी का इस्तेमाल करके कुछ सेकंड में ही बाइक का लॉक खुल जाता है। सभी कंपनियों के बाइकों की मास्टर चाबी उनके पास रहती है। वह भीड़भाड़ वाले इलाके, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और धार्मिक स्थलों के आसपास से चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
आठ माह में 12 आरोपी गिरफ्तार
0 मार्च में नगर कोतवाली पुलिस ने तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने शहर के बाबागंज और स्टेशन के पास से चोरी की थी।
0 जून में दिलीपपुर पुलिस ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार बाइकों के साथ तमंचा बरामद किया था।
0 जुलाई में जेठवारा पुलिस ने नागापुर तिराहे से दो आरोपियों को पकड़ा था। अंतू पुलिस ने एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने बाइक को तालाब में छिपाया था।
विज्ञापन

0 जुलाई में नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने प्राथमिक विद्यालय चिलबिला और एचडीएफसी बैंक के पास चोरी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें