पहले डंडे से सिर पर किया था प्रहार
एएसपी के अनुसार दोनों ने उमेश ने मां को आपत्तिजनक हालत में देखकर पास में रखे डंडे से रोशनलाल के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद रोशन लाल ने अपने हाथ से उमेश का गला कसकर दबा दिया। मां सरस्वती बेटे को पीछे से पकड़ी थी। उमेश की हत्या करने के बाद रोशन लाल और सरस्वती ने गांव के ही दो नाबालिग बच्चों को बुलाकर उमेश का शव बोरे में भरवाकर गांव के एक सूखे कुएं में फेंक दिया था।
पट्टी थाना क्षेत्र के जलालपुर किटोली गांव में सोमवार से लापता 11 वर्षीय उमेश पुत्र अवधेश का शव घर से पांच सौ मीटर दूर एक कुएं मं मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बालक के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बालक के लापता होने के बाद ही एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया था।
सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना में शामिल सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी के अनुसार आरोपी रोशनलाल को रविवार की शाम को जलालपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। इसी तरह आरोपी मां को सोमवार को सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में शामिल दो नाबालिग बच्चों को जलालपुर अंबिका पांडेय के आंवले के बगीचे के पास स्थित ट्यूबवेल के पास से सोमवार को सुबह पकड़ लिया गया।
पुलिस को भ्रमित करती रही सरस्वती
बेटे की हत्या करने वाली मां सरस्वती विवेचना में पुलिस को भ्रमित करती रही। वह बार बार बेहोश होती रही और बताती रही कि उसके सामने ही आरोपियों ने उसके बेटे को मार डाला, लेकिन वह आरोपियों का नाम नहीं बता रही थी। इसके अलावा वह कई बार बयान भी बदलती रही। कभी कहती थी कि सोते समय लापता हो गया था, तो कभी कुछ बयान देती थी। इससे पुलिस का शक उस पर गहरा गया था।