.रानीगंज के अवधानपुर गांव में पुराने भठे कुएं में शव की सूचना पर जुटी भीड़।
- फोटो : PRATAPGARH
पुराने कुएं में शव गाड़ने की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस काफी देर तक गांव के लोगों से पूछताछ करने के बाद लौट गई। खबर मिलने के बाद भी राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
रानीगंज थाना क्षेत्र के अवधानपुर में पुराने भठे हुए कुएं के ऊपर नई मिट्टी व लगातार उठ रही दुर्गंध के चलते ग्रामीणों को वहां किसी की लाश दफनाने की आशंका हुई।
इस बात की खबर लगते ही ग्रामीणों का जमघट लग गया। सूचना के बाद रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। पुलिस ने कहा कि इसकी खुदाई होगी, लेकिन पहले जिलाधिकारी या एसडीएम का आदेश लेना होगा।
लोगों ने एसडीएम को प्रकरण से अवगत कराया। उन्होंने राजस्वकर्मियों को मौके पर भेजने का भरोसा दिलाया, लेकिन काफी देर तक राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्राम प्रधान से जानकारी लेकर पुलिस भी लौट गई। पुलिस व प्रशासन के उदासीन रवैए के चलते लोगों में भय व्याप्त है।