फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : युवक को देख सहमी छात्रा, लोगों ने दबोचकर किया पुलिस के हवाले

Sat, 24 Sep 2022 08:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी माला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बेटी मुस्कान जीजीआईसी में पढ़ती है।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाज कराने अस्पताल आई छात्रा नशीला पदार्थ सुंघाने वाले युवक को देख सहम गई। शोरशराबे पर लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन



नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी माला ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बेटी मुस्कान जीजीआईसी में पढ़ती है। मंगलवार को वह कॉलेज से घर लौट रही थी। इस दौरान रेलवे कॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिसके बाद वह उसके पीछे जाने लगी। रास्ते में उसकी सहेली मिली।


उसने मुस्कान को रोक लिया। यह देख आरोपी युवक उसे धमकाने लगा। दूसरे दिन भी आरोपी युवक कॉलोनी में घूमता नजर आया। शनिवार को मुस्कान अपनी मां के साथ राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय आई थी। यहां आरोपी युवक उसे दिख गया। जिसे देखने के बाद मुस्कान सहम गई।
विज्ञापन



उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने आरोपी युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें