फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अनियमितता में सचिव निलंबित, प्रधान का खाता सीज

Mon, 06 Nov 2023 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के संडवाचंडिका विकास खंड के भवानीपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता में दोषी मिलने पर सचिव समरजीत को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रधान रामखेलावन खाते को भी सीज कर दिया गया है। गांव में विकास कार्य के संचालन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत भवानीपुर में प्रधान और सचिव ने हैंडपंप रीबोर में घपला करके 77,151 रुपये हजम करने की जांच अफसरों से कराई गई। जांच में गबन का मामला साबित होने पर डीएम संजीव रंजन ने ग्राम पंचायत सचिव समरजीत को निलंबित करने के साथ ही प्रधान राम खेलावन के अधिकारों को सीज कर दिया है। गांव में विकास कार्य संपादित करने के लिए ग्राम पंचायत सदस्य मुन्नाराम, अंसारअली और शकुंतला सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें