फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग के खिलाफ कार्रवाई का डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी क्षेत्र के दाउदपुर मार्ग पर जर्जर पुलिया के निर्माण कार्य में लापरवाह बने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के लिए एसडीएम पट्टी तनवीर अहमद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

दाउदपुर मार्ग पर धरौली गांव के समीप नहर पर पुलिया का निर्माण हुआ है। पुलिया का मार्ग सकरा होने के कारण एक साथ दो वाहनों का गुजरना संभव नहीं हो पाता है। व्यस्त मार्ग होने के कारण स्कूली वाहनों के साथ राहगीरों का आवागमन बना रहता है। मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण एक साथ कई वाहन गुजरने के कारण लोग घायल भी हो चुके हैं। भीखमपुर गांव निवासी शिव बहादुर सिंह के साथ ग्रामीणों ने समाधान दिवस में एसडीएम से शिकायत की। समस्या के निस्तारण के लिए लोक निर्माण विभाग को पत्र एसडीएम ने जारी किया। लोक निर्माण विभाग ने सिंचाई विभाग का कार्य बताकर अपनी जिम्मेदारी से दूरी बना ली। वहीं, सिंचाई विभाग भी अपनी जिम्मेदारी न होने की बात कह रहा। दोनों विभागों में चल रहे खींचतान से नाराज होकर एसडीएम ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर विधिक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें