फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर मारपीट करने वालों पर कसा शिकंजा, छह को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों पर पुलिस ने दो-दो मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने छह आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे बख्तावर का पुरवा रामपुर बावली के पास बच्चा चोरी की अफवाह फैलाते हुए शनिवार को बाजार से लौट रहे कल्यानपुर निवासी हरिकेश यादव को लोगों ने जमकर पीटा। मौके पर पहुंचे सिपाही उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन ग्रामीण मारपीट करते रहे।
इस मामले में देर रात पुलिस ने हरिकेश के पिता बृजलाल यादव की तहरीर पर 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
उधर, हल्का दरोगा योगेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पूरे बख्तावर के रहने वाले बाबूलाल गौतम, संतोष सरोज, मनोज सरोज, लवलेश सरोज, सुनील सरोज, करन सरोज, शुभम सरोज, विमलेश सरोज, काजू उर्फ अनूप यादव, कौशल सरोज, जय बहादुर यादव, सूरज सरोज व प्रताप रुद्रपुर निवासी बैजनाथ पटेल और 15-20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस ने रात में दरिहट मोड़ से नामजद आरोपी जय बहादुर, लवलेश, सूरज और चिन्हित आरोपी रामदेव, लालदेव और सूरे उर्फ रामखेलावन को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को सभी को जेल भेज दिया गया। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि वायरल वीडियो से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
रातभर चली दबिश, गांव छोड़कर भागे पुरुष
बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर मारपीट करने वालों की तलाश में रातभर पुलिस दबिश देती रही। पुलिस की दबिश के बाद गांव के पुरुष घर छोड़कर भाग निकले। गांव में सन्नाटा पसरा है। महिलाएं भी घरों से बाहर नहीं निकलीं। पुलिस की कार्रवाई से अब गांव के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें