Scam of Rs 23.88 lakh found in Rahetua Parashurampur
ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के नाम पर व्यापक अनियमितता की जा रही है। यह खुलासा जांच में हुआ है। गौरा ब्लाक के रहेटुआ परशुरामपुर गांव में व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय में 23.88 लाख रुपये का घपला किया गया है।
गौरा विकास खंड के रहेटुआ परशुरामपुर ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा नहीं किया और धनराशि का बंदरबांट कर लिया। तत्कालीन सचिव रामपूजन मिश्र और प्रधान बिंदू देवी ने 5,29,349 रुपये अधिक निकाल लिए।
वर्तमान प्रधान मोहित कमल और सचिव रवि प्रताप सिंह ने शौचालय निर्माण के नाम पर एक लाख रुपये निकाल कर बंदरबांट कर लिया। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विक्रमाजीत और बीएसए भूपेंद्र सिंह की संयुक्त जांच में ग्राम पंचायत में 23.88 लाख रुपये का घपला उजागर हुआ है।
डीपीआरओ रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आ गई है, जल्द ही दोनों प्रधानों और सचिवों के खिलाफ कार्रवाई होगी। संवाद