फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुइसरनाथ में हजारों की भीड़ ने किया जलाभिषेक

Tue, 26 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
sawan
विज्ञापन
सावन के पहले सोमवार पर हजारों कांवड़ियों व श्रद्धालुआें ने घुइसरनाथधाम में जलाभिषेक किया। बोलबम व जय भोलेनाथ के जयकारे से दिनभर इलाका गूंजता रहा। समूचे परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। भीड़ संभालने के लिए पुलिस दिनभर जूझती रही। बाबा घुइसरनाथ धाम में सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ियों व श्रद्धालुआें का हुजूम उमड़ पड़ा। परिसर में भारी भीड़ के चलते भोर में तीन बजे से ही मंदिर के कपाट खोल दिए गए। कपाट खुलते ही एक दिन पहले से जुटे कांवड़िए जलाभिषेक को उमड़ पडे़। बोलबम व जय भोलेनाथ के जयकारे से इलाका गूंज उठा। सुबह छह बजते बजते क्षेत्रीय लोगों के साथ अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, इलाहाबाद के शिवभक्त बाबाधाम में जलाभिषेक को उमड़ पडे़।
विज्ञापन


कांवड़ियों और श्रद्धालुआें की भीड़ ऐसी थी कि कहीं भी तिल रखने तक की जगह नहीं थी। जिला प्रशासन ने भी मंदिर व श्रद्धालुआें की सुरक्षा के लिए एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी व सीओ वीआर प्रेमी के नेतृत्व में भारी भरकम फोर्स की तैनाती कर रखी थी। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर बैरिके डिंग की थी। गंगा सरोवर व सई नदी के घाट पर श्रद्धालु स्नान करने के लिए भी पहुंचे। दोपहर दो बजे तक बाबाधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब थमने का नाम ही नही ले रहा था। वाहनों को मंदिर परिसर के काफी दूर पुलिस ने रोक रखा था। खबर लिखे जाने तक जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए कतार में लगे रहे। श्रद्धालुआें ने मेले में दुकानाें पर जमकर खरीदारी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें