फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई

विज्ञापन
पुलिस लाइन के सामने पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्घि के विरोध में प्रदर्शन करते सपा के कार्? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि व महंगाई के विरोध में सोमवार को सपाइयों ने सड़क पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। रस्सी से कार खींची और रसोई गैस सिलिंडर सिर पर रखकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सोमवार को पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि, बढ़ती बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किसानों व महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनीस खान व महासचिव कादिर जिलानी के नेतृत्व में सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। अर्धनग्न सपाइयों ने रस्सी के सहारे कार खींचकर विरोध जताया। वहीं महिला नेताओं ने सिर पर गैस सिलिंडर रख कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मीराभवन कार्यालय से निकला जुलूस रोडवेज बस डिपो से होते हुए अंबेडकर चौराहे पर पहुंचा। जहां सपाइयों ने कुछ देर तक सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।
वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी, पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस के दामों में वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। गरीब व मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित है।
किसानों व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार संवेदन शून्य हो चुकी है। इसलिए अब सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर चुके हैं। जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
इस मौके पर पूर्व विधायक नागेंद्र यादव, पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष भैयाराम पटेल, पूर्व प्रमुख पूर्णांशू ओझा, महिला सभा की अध्यक्ष महिमा गुप्ता, सुषमा पाल, गीता यादव, अभिषेक तिवारी, इरशाद सिद्दीकी, शकील अहमद, सद्दाम हुसैन, वासिक खान, इरफान खान, नरेंद्र पाल, साबिर अली, राम बहादुर पटेल, धर्मराज सिंह, सिटी चेयरमैनपति सिराजुल उर्फ लल्लू, गुलफाम, जगदीश मौर्य, पूर्व सभासद अख्तर राइन, शहरेआलम उर्फ शीबू, रमेश यादव, सौरभ सिंह, हरीश शुक्ला समेत सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।
सपाइयों के प्रदर्शन से सड़क पर लगा जाम
सपाइयों के प्रदर्शन के दौरान जाम लगा रहा। यातायात बहाल कराने के लिए कोतवाली पुलिस भागदौड़ करती रही। अंबेडकर चौराहे पर धरना समाप्त कराने के लिए सीओ सिटी अभय पांडेय पहुंचे। तब जाकर सपाई वहां से कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। पुलिस लाइन चौराहे पर भी सपाइयों ने धरना दिया।
फोटो खिंचवाने के लिए आपस में धक्कामुक्की
सपाइयों का जुलूस सोमवार को मीराभवन स्थित कार्यालय से निकला। आंबेडकर चौराहे के बाद फोटो खिंचाने के लिए सपाई आपस में ही धक्कामुक्की करने लगे। नारेबाजी करते हुए कचहरी की ओर जा रहे सपाई आगे निकलने के लिए एक दूसरे को पीछे धकेलते रहे। जिससे कई लोग गिर पड़े।
पूर्व ब्लाक प्रमुख ने गले में लटकाई बोतलों की माला
सपाइयों के जुलूस में गौरा के पूर्व ब्लाक प्रमुख पूर्णांशू ओझा अपने गले में पेट्रोल व डीजल वाली बोतलों की माला पहने रहे। प्रदर्शन के दौरान वह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। जबकि इरफान खान समेत अन्य नेता अर्धनग्न होकर रस्सी से कार खींचते रहे।

कचहरी गेट के सामने पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्घि के विरोध में अर्द्घनग्न प्रदर्शन करते स- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें