फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दशक से लापता व्यक्ति ने कर दिया बैनामा

Sun, 12 Apr 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देवसरा इलाके के परहत खास गांव में बीस वर्ष से लापता व्यक्ति के स्थान पर पड़ोसी गांव के व्यक्ति ने अपनी फोटो लगाकर उसकी बारह विस्वा जमीन बैनामा कर दी। इस रहस्य से पर्दा तब उठा जब बैनामेदार कब्जा लेने पहुंचा। प्रकरण में साक्ष्य एकत्रित कर पीड़ित ने देवसरा थाने में चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


परहत खास निवासी वियारत शाह के चाचा सहादत दो दशक से लापता हैं। पड़ोसी गांव भाटी कलां गांव निवासी शब्बीर ने सहादत बनकर उसके स्थान पर अपनी फोटो लगा उनके हिस्से की बारह विस्वा जमीन गांव के ही हैदर अली को बैनामा कर दी। वर्ष 1999 में किए गए इस बैनामे को यह लोग दबा कर बैठे थे। अचानक जब इस जमीन का बैनामा होने व कब्जा लेने वाले सामने आए तो वियारत शाह ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी। बैनामे की नकल में उसके चाचा के स्थान पर शब्बीर की फोटो व उसके द्वारा जमीन क्रय करने का प्रमाण सामने आया। इस पर वियारत शाह की तहरीर पर शब्बीर भाटी व क्रेता हैदर अली निवासी परहत तथा बैनामे के गवाह अब्दुल व मुबारक के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें