फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक के कार्यालय की जांच

Sat, 17 Nov 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सदर विधायक संगमलाल गुप्ता से तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले धमकी भरे पत्र की लिखावट पहले मिले पत्रों की राइटिंग से भिन्न है। पुलिस की दो टीमों ने शनिवार को विधायक के कार्यालय पहुंचकर छानबीन की। विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर पुलिस की निगाह है।
विज्ञापन


सदर विधायक संगमलाल गुप्ता के कार्यालय में शनिवार की सुबह लिफाफे में धमकी भरा पत्र मिला था। जिसमे विधायक से दस दिन के भीतर तीन करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। मौके पर पहुंचे एसपी देवरंजन वर्मा ने छानबीन के बाद विधायक की सुरक्षा में सशस्त्र पुलिसकर्मियों को लगा दिया। धमकी भरे पत्र को कब्जे में लेकर सर्विलांस टीम के प्रभारी व स्पेशल टीम के निरीक्षक को मामले की हकीकत का पता लगाने के लिए लगा दिया। सूत्रों की मानें तो पहले भी धमकी भरे पत्र लोगों को मिल चुके हैं। जिसकी लिखावट से सदर विधायक को मिले पत्र से मिलान किया गया, लेकिन सभी की राइटिंग में अंतर था। विधायक को मिला धमकी भरे पत्र की लिखावट सबसे अलग है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि पत्र की जांच कराई जा रही है। अलग से टीम भी गठित कर दी गई है जो बराबर जांच कर रही हैं। वह भी लगातार नजर रखे हुए हैं। विधायक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें