फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में मारपीट

Sat, 17 Nov 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज/बीरापुर। जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दो लोगों की हालत बेहद नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के रामपुरनरथुरा गांव निवासी रमाशंकर तिवारी व भुल्लुर तिवारी के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। विवादित जमीन की मेड़ भुल्लुर तिवारी ने जोतकर अपने खेत में मिला लिया। शनिवार सुबह रमाशंकर तिवारी खेत की तरफ गए और मेड़ गायब देखकर उलझ गए। भुल्लुर से इसके बारे में जानकारी ली तो वह विवाद करने लगा। बात बढ़ी तो दोनों के बीच लाठी-डंडे के साथ धारदार हथियार से मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों से जमकर ईंट पत्थर भी बरसाए गए। मारपीट में रमाशंकर तिवारी (65), उसकी पत्नी नीतू तिवारी (60), बहू अंशू तिवारी (30), नाती विपिन तिवारी (15), पिंकी (30), पूनम (28) घायल हो गए।  सूचना पर रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएससी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने रमाशंकर तिवारी व नीतू तिवारी की हालत गंभीर देख कर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें