फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सदर की ब्लॉक प्रमुख शेषा सिंह की मौत, घर में फिसलकर गिरने के बाद लखनऊ में चल रहा था उपचार

Sat, 24 Jan 2026 11:39 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

घर में फिसलकर गिरने से घायल हुई सदर ब्लॉक प्रमुख शेषा सिंह की लखनऊ के निजी अस्पताल में शनिवार की भोर उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
शेषा सिंह, ब्लॉक प्रमुख सदर प्रतापगढ़। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में फिसलकर गिरने से घायल हुई सदर ब्लॉक प्रमुख शेषा सिंह की लखनऊ के निजी अस्पताल में शनिवार की भोर उपचार के दौरान मौत हो गई। ब्लॉक प्रमुख की मौत से क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहनगंज की शेषा सिंह (58) वर्ष 2021 में ब्लॉक प्रमुख बनी थीं। करीब पखवाड़े भर पहले सदर ब्लॉक प्रमुख घर में फिसलकर गिर गई थीं। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनका उपचार प्रयागराज में चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण स्वजन उन्हें लखनऊ लेकर गए।

विज्ञापन


शनिवार की भोर में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सदर ब्लॉक प्रमुख की सांसे थम गईं। शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। शव का अंतिम संस्कार रसूलाबादघाट प्रयागराज में किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख के पति शिवशेष सिंह की दस साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। पिता के बाद मां के निधन पर बेटे अजय प्रताप सिंह, अनूप प्रताप सिंह व रवि प्रताप सिंह उर्फ गोल्डी रोते बिलखते रहे। वहीं, समर्थकों की भीड़ ब्लॉक प्रमुख के आवास पर जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें