मानधाता कस्बे में रविवार की रात बाइक सवार दो शरारती युवकों की करतूत से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। नशे में दुत युवक एक धार्मिक स्थल में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर लोगों को धमकाते हुए माइक का उपयोग बंद करने की धमकी दी। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
मानधाता कस्बा स्थित एक धार्मिक स्थल में रविवार की रात बाइक सवार दो युवक घुस गए। आरोप है कि उन्होंने इनवर्टर के उपकरण तोड़ दिए। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए माइक का उपयोग करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले।
रात में ही लोगों ने स्थानीय पुलिस के साथ अफसरों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। अधिकारियों के आदेश पर मानधाता पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ मानधाता ने बताया कि आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के समय दोनों नशे में थे। अब तनाव जैसी कोई बात नही है। बाजार की निगरानी बढ़ा दी गई है।