फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़फोड़, लाउडस्पीकर बजाने से रोका

Tue, 23 Mar 2021 12:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
लाउडस्पीकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानधाता कस्बे में रविवार की रात बाइक सवार दो शरारती युवकों की करतूत से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। नशे में दुत युवक एक धार्मिक स्थल में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे।  विरोध करने पर लोगों को धमकाते हुए माइक का उपयोग बंद करने की धमकी दी। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मानधाता कस्बा स्थित एक धार्मिक स्थल में रविवार की रात बाइक सवार दो युवक घुस गए। आरोप है कि उन्होंने इनवर्टर के उपकरण तोड़ दिए। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए माइक का उपयोग करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले।

रात में ही लोगों ने स्थानीय पुलिस के साथ अफसरों को घटना की जानकारी दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। अधिकारियों के आदेश पर मानधाता पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ मानधाता ने बताया कि आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के समय दोनों नशे में थे। अब तनाव जैसी कोई बात नही है। बाजार की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें