लालगंजकोतवाली क्षेत्र के बिराहिनपुर निवासी विकास यादव पुत्र कपिल देव यादव व पड़ोस के रितिक यादव पुत्र राममोहन यादव मंगलवार को अपने घर से लगभग 4 बजे अपनी अपाचे बाइक से रामपुर बावली दवा लेने जा रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के बिराहिनपुर निवासी विकास यादव पुत्र कपिल देव यादव व पड़ोस के रितिक यादव पुत्र राममोहन यादव मंगलवार को अपने घर से लगभग 4 बजे अपनी अपाचे बाइक से रामपुर बावली दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही कान का पुरवा बेलहा के पास पहुंचे थे की बाइक में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
यह देख दोनो लोग बाइक से कूदकर अपनी जान बचाया। देखते ही देखते बाइक सड़क पर पूरी जल कर स्वाहा हो गयी। बाइक जलने की घटना से कुछ देर के लिए सड़क के दोनो तरफ जाम लग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बाइक स्वाहा हो चुकी थी।