फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर बदमाशों ने लूटी बुलेट

विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के परैया पुल पर बदमाशों द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या के बाद बिलखते पिता व चा? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
वीडीओ के बेटे की हत्या कर बदमाशों ने लूटी बुलेट
विज्ञापन

मां के साथ दर्शन कर लौट रहा था घर, कंधई के सिंगठी खालसा के करीब वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/ रखहा। सोमवार दिन में वकील हत्याकांड को लेकर पुलिस को जलालत झेलनी पड़ी तो रात में बदमाशों ने फिर चुनौती दे डाली। कंधई इलाके में दुस्साहस का परिचय देते हुए वीडीओ के बेटे की गोली मारकर हत्या करने के बाद बुलेट लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पिपरीखालसा व दिलीपपुर रोड की ओर भाग निकले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश का दावा करती रही।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के देवलहा निवासी कुलदीप पांडेय (28) पुत्र कमलाकांत पांडेय सोमवार को अपनी मां सरिता पांडेय के साथ बुलेट से बेलखरनाथधाम दर्शन-पूजन करने गया था। रात में दोनों घर लौट रहे थे। कंधई थाना क्षेत्र के सिंगठी खालसा परैया नाले के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश कुलदीप की बुलेट छीनने लगे। इस पर वह उनसे भिड़ गया। यह देख बदमाशों ने कुलदीप की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश बुुलेट लूटकर दिलीपपुर-पिपरी खालसा रोड की ओर भाग निकले। खून से लथपथ बेटे को बचाने के लिए सरिता गुहार लगाती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कंधई पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी कमलाकांत पांडेय ग्रामीणों और परिजनों के साथ भागकर अस्पताल पहुंचे। एएसपी पूर्वी ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मृतक कुलदीप दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो बच्चे हैं। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। संदिग्ध लोगों की भी तलाश में लगातार पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें