फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देल्हूपुर पुलिस की बाइक सवार दो लुटेरों से शनिवार की रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। दूसरे बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उनके पास से लूट का मोबाइल बरामद हुआ। घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन

रानीगंज के सीओ विनय प्रभाकर साहनी के अनुसार नौ अक्तूबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने परवीन बानो का मोबाइल छीन लिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी व मोबाइल लोकेशन के कारण देल्हूपुर पुलिस रविवार भोर में बदमाशों को पकड़ने नौवापुर पहुंची। अचानक पुलिस को देख उधर से गुजर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंकते हुए भागे।
पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार बदमाश देल्हूपुर निवासी आयुष यादव के बाएं पैर में गोली लगी। घटना के बाद भाग रहे दूसरे बदमाश तौकलपुर तिवारीपुर निवासी उपहार मनी उर्फ मोह को पुलिस ने टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से लूटा गया मोबाइल, तमंचा कारतूस संग घटना में प्रयुक्त बाइक मिली। आनन-फानन में पुलिस टीम घायल बदमाश आयुष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया। जहां इलाज के उपरांत उसे देर शाम विशेष न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें