फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgrah : बाजार से समान लेने निकले युवक की डंपर से कुचलकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 12 Oct 2025 06:43 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

हथिगवां थाना क्षेत्र के अहिबरनपुर गांव निवासी एक युवक की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। वह जहानाबाद बाजार कुछ सामान लेने के लिए गया था। लौटते समय छोटी बहरिया हाईवे के पास हादसा हुआ।
विज्ञापन
भीम पाल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथिगवां थाना क्षेत्र के अहिबरनपुर गांव निवासी एक युवक की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। वह जहानाबाद बाजार कुछ सामान लेने के लिए गया था। लौटते समय छोटी बहरिया हाईवे के पास हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे हड़कंप मच गया। घटना के बाद लोगों के दौड़ाने पर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


अहिबरनपुर थाना हथिगवां निवासी भीमपाल पुत्र राजेश कुमार जहानाबाद से कुछ घरेलू सामान लेकर के वापस आ रहा था। जैसे ही छोटी बहरिया हाईवे अंडर पास के आगे पहुंचा ही था कि सामने से अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर जिसका नम्बर UP 78 CN 6549 है ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद उसे रौंदते हुए आगे निकल गया।  घटना शाम को करीब सात बजे हुई। युवक को कुचलने के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा। लोगों के पीछा करने पर डंपर खड़ा करके चालक भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें