फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू के समर्थन में परिवहन निगम ने रविवार को अपनी सेवाएं ठप रखने का निर्णय लिया है। सुबह पांच बजे से रात दस बजे तक रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। बाहर से आने वाली बसों को बीच में नहीं रोका जाएगा, वह बंदी के दौरान भी अपनी यात्रा पूरी करेंगी। शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा भी नहीं चलेंगे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह सात बजे से शाम नौ बजे तक अपने घरों के अंदर रहने का अपील की है। इस पहल से वायरस के संक्रमण पर रोक लगाई जा सकेगी। जनता कर्फ्यू के आह्वान को पूरी तरह सफल बनाने के लिए परिवहन निगम ने सुबह पांच से रात दस बजे तक रोजवेज बसों का संचालन ठप रखने का निर्णय लिया है। हालांकि बाहर से आने वाली बसों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। वह बसें अपनी यात्रा पूरी करेंगी। इस दौरान शहर में निकलने वालों को ई-रिक्शा भी नहीं मिलेगा। इसलिए रविवार को बाहर निकलना आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें