फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: राजगढ़ में रोडवेज बस का ठहराव, जारी होगा टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-आयोध्या राजमार्ग स्थित राजगढ़ से जुड़े 40 से अधिक गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इन गांवों के लोगों का प्रयागराज और प्रतापगढ़ का सफर आसान होगा। बस ठहराव के साथ ही राजगढ़ से रोडवेज परिचालक यात्रियों का टिकट भी जारी करेंगे।
विज्ञापन

अब तक रोडवेज बस का ठहराव राजगढ़ में नहीं होता था। इससे यात्रियों को प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या जाने के लिए भुपियामऊ और विश्वनाथगंज से बस पकड़नी पड़ती थी। इससे यात्रियों को दस रुपये अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ता था। अब राजगढ़ में रोडवेज बसों का ठहराव होगा। रोडवेज आरएम आरपी सिंह ने बताया कि यात्रियों का टिकट भी राजगढ़ से ही जारी किया जाएगा। इससे राजगढ़, कोपा, किठावर, बबुरहा, जलालपुर, दानपुर, सतैसा, धारूपुर, डंगैता, गिरधारीगंज, डगैता, भीलमपुर समेत 40 से अधिक गांवों के यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें