फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती के चलते सूनी रहीं सड़कें, सन्नाटा चीर रही थीं पुलिस की गाड़ियां

Sun, 12 Jul 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
1 of 5
प्रतापगढ़ में लाॉकडाउन - फोटो : pratagarh
लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को जिले में सबकुछ बंद रहा। आवागमन पूरी तरह ठप रहा, तो शहर और गांव के बाजार बंद थे। शहर में मंडलायुक्त आर रमेश  कुमार की मौजूदगी के चलते पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दिनभर डंडा पटकती रही। नगर कोतवाली की पुलिस ने सुबह से ही लाउड स्पीकर से प्रसारित करना शुरू कर दिया था कि अगर किसी की दुकान खुली मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि शनिवार को साप्ताहिक बंदी होने के कारण भी बाजार पूरी तरह बंद रहे। शनिवार को पहले हुए लॉकडाउन से भी ज्यादा सख्ती बरती गई।

यूपी सरकार के दो दिन के लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। शहर में मंडलायुक्त आर रमेश कुमार के आने की सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस शुक्रवार रात दस बजते ही वाहनों को रोकने के साथ दुकानों, होटलों को बंद कराने लगी। एसपी अभिषेक सिंह शुक्रवार की रात दस बजते ही  पुलिस लाइन से बाहर निकलकर शहर का भ्रमण कर सीओ, कोतवाल और चौकी प्रभारियों से स्थिति का जायजा लेते रहे। पुलिस के जवान सुबह पांच बजे से ही पुलिस लाइन के सामने, रोडवेज बस अड्डे के सामने खुली दुकानों को बंद कराने के बाद माइक से प्रसारित करते रहे कि दुकान खोलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इससे शहर की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। आवागमन पूरी तरह ठप रहा। 

पूरे दिन शहर में सन्नाटा पसरा रहा। सड़क पर पुलिस के वाहन और एंबुलेंस के सिवा कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। गैरजनपद से हाइवे पर उतरने वाले यात्रियों को पैदल यात्रा करनी पड़ी। जिले के सभी थानों की तरफ से बैरियर बनाए गए थे। आने-जाने वालों की बैरियर पर मौजूद पुलिसकर्मी  गहराई से जांच करते रहे। आवश्यक होने पर ही उन्हें जाने की अनुम
ति दे रहे थे। बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने डंडा भी बरसाया। शनिवार को बंदी को लेकर पहले हुए लॉकडाउन से भी ज्यादा सख्ती बरती गई। पुलिस के तेवर देख लोग दिनभर घरों में कैद रहे।

विज्ञापन

सब्जी और दूध की दुकानें भी नहीं खुलीं

शनिवार को लॉकडाउन को लेकर बरती गई सख्ती के चलते सब्जी और दूध की दुकानें भी नहीं खुलीं। इसके पूर्व लॉकडाउन के  दौरान सब्जी, किराना, दूध और फल की दुकानों को कुछ समय के लिए खोलने की छूट दी गई थी, मगर शनिवार को एक भी दुकान नहीं खुली।
 
पेट्रोलपंप और मेडिकल स्टोरों पर रहा सन्नाटा 

शनिवार को पेट्रोलपंप और मेडिकल स्टोर आवश्यक सेवाओं में होने के कारण खुले रहे, मगर आवागमन बंद होने से कोई ग्राहक नहीं पहुंचा। जिला अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोरों पर दिनभर भीड़ लगी रहती थी। दुकानदारों के पास दवाएं देने का समय नहीं रहता था, मगर शनिवार को दुकानों पर ग्राहक ही नहीं दिख रहे थे। 

विज्ञापन

3 of 5
प्रतापगढ़ में लाॉकडाउन - फोटो : pratagarh

कैंप कार्यालय से जानकारी लेते रहे डीएम 

लॉकडाउन की सफलता की जानकारी डीएम डा. रुपेश कुमार कैंप कार्यालय से लेते रहे। कर्मचारियों को शहर भेजकर गोपनीय जांच कराकर वास्तविक स्थिति के बारे में पता करते रहे। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते दिनभर चाय-पान तक की दुकानें नहीं खुलने पाईं। 
 
जिले की सीमा पर हुई नाकेबंदी 

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए हाइवे पर जिले की सीमा पर फोर्स की तैनाती की गई थी। शहर की ओर आने और जाने वाले लोगों से पूछताछ हो रही थी। पुलिस ने उचित कारण नहीं बताने पर अधिकांश बाइक सवारों का चालान भी किया। हालांकि आनलाइन चालान होने से राहगीरों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

4 of 5

5 of 5
प्रतापगढ़ में लाॉकडाउन - फोटो : pratapgarh

जिले की सीमा पर हुई नाकेबंदी 

लॉकडाउन का पालन कराने के लिए हाइवे पर जिले की सीमा पर फोर्स की तैनाती की गई थी। शहर की ओर आने और जाने वाले लोगों से पूछताछ हो रही थी। पुलिस ने उचित कारण नहीं बताने पर अधिकांश बाइक सवारों का चालान भी किया। हालांकि आनलाइन चालान होने से राहगीरों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें