फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड शो-रैलियों से चढ़ा बेल्हा का सियासी पारा

Mon, 12 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍ययूज
विज्ञापन
जनपद में रविवार का दिन सियासी दिग्गजों का रहा। तीन विधानसभा क्षेत्रों में राजनैतिक सरगर्मी चरम पर रही। कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा। रोड शो और जनसभा और बाइक रैली के जरिए अपनी ताकत का एहसास कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


लाव-लश्कर संग निकलीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री व अपना दल नेत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को अपने रोड शो में ताकत का एहसास कराया। संभावित प्रत्याशी अपनी नेता के मंत्री बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर ताकत दिखाने के लिए पसीना बहाते रहे। रामफल की इनारी में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों के हुजूम के साथ उनका काफिला देल्हूपुर पहुंचा। जनपद के विश्वनाथगंज, रानीगंज व सदर विधानसभा क्षेत्र में अनुप्रिया का रोड शो था। इसलिए समर्थक अपनी नेता का स्वागत करने के लिए जमे थे। रोड शो में वाहनों की भारी भीड़ के चलते जगह-जगह जाम भी लगता रहा। उनके साथ विधायक विश्वनाथगंज, इं. विशालनाथ तिवारी, दिनेश ज्योतिषी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। बीच में जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया को रोककर फूल-मालाओं से लाद दिया।

अद के कृष्णा गुट ने फूंका अमित शाह का पुतला
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। अपना दल कृष्णा पटेल गुट के नेताओं ने रविवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे थे पटेलों के सम्मान में, अपना दल मैदान में। अंबेडकर चौराहे पर अद नेता राकेश सोमवंशी, प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल मौर्या, मनीष सिंह, आशुतोष तिवारी, अशोक कुमार पटेल, यशवंत पटेल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। कहा कि गुजरात में पटेलों का उत्पीड़न भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की साजिश से हो रहा है। हक मांगने वाले पटेल बिरादरी के लोगों पर भाजपा नेताओं के इशारे पर लाठियां बरसाई गईं। जिसे अद बर्दाश्त नहीं करेगा। चर्चा रही कि कृष्णा गुट के कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया के रोड शो को देखते हुए प्रदर्शन आयोजित कर रखा था। इस मौके पर बलिकरन सरोज, सुुनीता पटेल, सतीश पाटेल, विनोद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने खाट सभा में भरी हुंकार   
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। सदर विधानसभा के टेऊंगा ग्राम सभा के पूरे बेदुआ में रविवार को कांग्रेसी नेताओं ने युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में खाट सभा के जरिए हुंकार भरी। वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को निशाने पर रखा। जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी, बिजली की दरों में कमी के लिए कार्यकर्ता आवाज उठा रहे हैं। पीके टीम के सदस्य विशेष व पूनम ने लगभग 15 सौ से अधिक किसानों का मांगपत्र भरवाया। इस मौके पर कपिल द्विवेदी, जमुना प्रसाद पांडेय, सरोजा कश्यप, प्रशांतदेव शुक्ला, सूर्य प्रकाशसमेत अन्य लोग मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री ने भी निकाली रैली, की जनसभा   
प्रतापगढ़(ब्यूरो)। पूर्व मंत्री व रानीगंज विधायक शिवाकांत ओझा ने भी रविवार को बाइक रैली निकाली। रैली छैवा का पुल के पास से शुरू हुई। रैली विधानसभा क्षेत्र में ही कार्यकर्तासम्मेलन में तब्दील हो गई। जहां विधायक रानीगंज ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को गिनाया। इस दौरान गौरा प्रमुखपूर्णाशूं ओझा, अनिल तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

सपा के दूसरे गुट ने भी निकाली बाइक रैली     
सपा नेता व शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद दुबे की अगुवाई में रविवार को रानीगंज क्षेत्र में बाइक रैली निकाली गई। जामताली, वीरापुर होते हुए गीतानगर, सुवंशा से बाइक रैली रानीगंज पहुंची। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ विनोद ने ताकत का एहसास कराया। चर्चा रही कि पूर्व मंत्री की रैली को देखते हुए दूसरे गुट ने भी रैली निकालकर ताकत दिखाई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें