फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 सालों से सड़क की दरकार

Sat, 18 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
सड़क के अभाव में गांव के लोगों को 60 साल से परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात आते ही यह गांव मुख्य सड़क से कट जाता है। यही नहीं इस गांव के लोगों को निकलने के लिए कच्चे रास्ते और कीचड़ से होकर निकलना पड़ता है। गांव के लोगों ने कई बार इस रोड के लिए अधिकारियों की चौखट खटखटाई लेकिन इस बारे में कोई सुनवाई नहीं हुई। कालाकांकर विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मनार पूरे हिमांचल के लोगों का रास्ते का दर्द फिर उभररे लगा है। गांव के लोगों के लिए मुख्य सड़क से जुड़ने कोई रास्ता नहीं है। बरसात आने पर यह गांव पूरी तरह से मुख्य धारा से कट जाता है। अब बरसात नजदीक आते ही लोगों के बीच फिर से इस समस्या को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामवासियों ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से मनार पूरे हिमांचल के पुरवा को लिंकमार्ग के जरिए जोड़ने की मांग की थी। बावजूद इसके इस पर काम नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पुरवा के निवासी वर्षों से रास्ता न होने के कारण बदतर जीवन जीने को मजबूर हैं। जो चकरोड है भी वह बरसात में डूब जाता है। इसी गांव में एक प्राथमिक विद्यालय भी है लेकिन रास्ते के अभाव में छात्र-छात्राओं की संख्या न के बराबर है। गांव के लोगों ने कई बार अधिकारियों से मार्ग निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया लेकिन आज तक मार्ग निर्माण के लिए न तो ग्राम पंचायत न ही अन्य जनप्रतिनिधि ने सार्थक प्रयास किया। गांव के राधेश्याम यादव, रामनाथ यादव, लाले यादव, अरुण कुमार सिंह आदि ने गांव के निकास के लिए पक्का रास्ता बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें