फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: परीक्षा में हुई लापरवाही का आरओ ने लिया संज्ञान, मुख्यालय भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन शनिवार को शहर के कटरामेंदनीगंज स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल में दसवीं के अंग्रेजी विषय का गलत प्रश्नपत्र पहुंचने एवं विद्यार्थियों को फोटो स्टेट कराकर सही प्रश्नपत्र दिए जाने के मामले में रीजनल ऑफिसर (आरओ) प्रयागराज ने संज्ञान लिया है। मामले में शनिवार शाम को ही आरओ ने सीबीएसई बोर्ड के सिटी काेऑर्डिनेटर और पर्यवेक्षक से रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

सोमवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा केंद्र पर गलत प्रश्न-पत्र पहुंचने और फोटो स्टेट कराकर सही प्रश्नपत्र देने के मामले में कार्रवाई कर सकता है।शिक्षा विभाग के सूत्रों की माने तो एक स्कूल प्रबंधन ने सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज को भेजी जानकारी में बताया है कि विद्यालय के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अंग्रेजी लिटरेचर की जगह अंग्रेजी कम्युनिकेटिव के प्रश्नपत्र दिए गए थे।
सीबीएसई बोर्ड की गाइडलाइन के मुताबिक परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए नहीं दिया गया। फोटो स्टेट कराकर सही प्रश्नपत्र बांटे गए। जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान तनाव झेलना पड़ा। साथ ही असुविधा भी हुई।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित समय से अधिक समय परीक्षा कराने की बात कही गई है। जिससे परीक्षार्थियों के प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। सोमवार को सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली इस मामले में कार्रवाई कर सकता है।
वहीं, सीबीएसई बोर्ड प्रयागराज के रीजनल ऑफिसर ललित कुमार कपिल ने बताया कि संगम इंटरनेशनल स्कूल में गलत प्रश्नपत्र खुलने एवं फोटो स्टेट से सही प्रश्नपत्र दिए जाने की रिपोर्ट को बोर्ड के नई दिल्ली मुख्यालय भेज दिया गया है। कई विद्यालयों ने परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कम समय दिए जाने की शिकायत की है। सोमवार तक बोर्ड निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें