अजीतनगर स्थित एक स्कूल में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के बैनर तले महासम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बृजलाल विश्वकर्मा ने समाज की समस्याओं पर प्रकाश डाला।
साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के विकास में शिक्षा को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। शिक्षित व्यक्ति ही अपने हक व अधिकार के लिए संघर्ष कर सकता है। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव दीपक विश्वकर्मा ने समाज के लोगों को आह्वान किया कि वे एक जुट हों। कहा कि एकजुटता से ही समाज की ताकत बढ़ेगी।
श्यामलाल विश्वकर्मा, भगौती प्रसाद विश्वकर्मा, एडवोकेट भरतव्यास शर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा गुरूजी सहित तमाम लोगों ने समाज के विकास में काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में इलाहाबाद से आईं अधिवक्ता शारदा विश्वकर्मा एडवोकेट, प्रदीप विश्वकर्मा, विपिन विश्वकर्मा ने महासम्मेलन के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।