फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से पॉलीथिन हटाओ, कागज का थैला प्रयोग में लाओ

Sat, 14 Jul 2018 11:09 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
news - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
दुकान से पालीथिन हटाओ..कागज का थैला प्रयोग में लाओ...जिले को स्वच्छ रखना है तो पालीथिन के प्रयोग से बचना है... जैसे नारों के बीच शनिवार को शहर में भ्रमण कर एलयांस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने पॉलीथिन प्रतिबंध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों, राहगीरों, फल व्रिकेताओं को कागज के थैले वितरित कर पॉलीथिन का प्रयोग न करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

क्लब के एमसी नार्थ एडवाइजर रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि पॉलीथिन के प्रयोग से प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे वातावरण को सबसे ज्यादा नुकसान है। सभी को इसके प्रयोग से बचना होगा। तभी पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को बल मिल सकेगा। उन्होंनेे राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की। क्लब की महिला इकाई अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने कागज के थैले के प्रयोग पर जोर दिया। कहा कि  यह सबका दायित्व है। समान खरीदते समय भी दुकानदारों से कागज के थैले में ही सामान मांगें। पॉलीथिन के थैले में सामान न लें। शहर के चिलबिला, श्रीराम चौराहा, अंबेडकर चौराहा, भंगवाचुंगी आदि स्थानों पर क्लब द्वारा कागज के थैले वितरित किए गए। इस अवसर पर शशि प्रकाश शुक्ल, अनवर भाई, हैदर भाई, श्याम बाबू, विवेक उपाध्याय, अशोक कुमारी, रेखा ऊमरवैश्य, अर्चना पंाडेय, आरती, विवेक यादव आदि मौजूद रहे।  इसी प्रकार गायत्री परिवार ने गोष्ठी का आयोजन कर पॉलीथिन के  प्रतिबंध का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक सकारात्मक पहल है। इस अवसर पर आचार्य पं. चंद्रनारायण शर्मा, दयाशंकर तिवारी, हरिकेश सिंह, तुलसीराम, दिव्येश शर्मा, श्यामू मिश्रा, राकेश, बसंत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें