फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Sat, 14 Jul 2018 11:09 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
कुंडा इलाके में दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। जिससे उनकी मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। एसआरएन में उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने पर मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुला का पुरवा गांव निवासी रामचंद्र सोनकर (30) पुत्र कल्लू सोनकर शनिवार को कुंडा की तरफ गया था। दोपहर में वह घर लौट रहा था। मानिकपुर थाना क्षेत्र के भड़चक के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर आर्मी के ट्रक में पीछे से घुस गई। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग उसे अस्पताल पहुंचाते तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मानिकपुर पुलिस शव को कब्जे में ले कर थाने उठा लाई। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव देखकर बिलख पड़े। उधर, सुलतानपुर जनपद के कूरेभार महमूदपुर निवासी रवि सिंह (24) पुत्र रामकुमार सिंह व अंबेडकरनगर जनपद के जहांगीरगंज निवासी अमन पुत्र मातवनी गुप्ता के साथ बाइक से लखनऊ से इलाहाबाद जा रहे थे। कुंडा कोतवाली के मवई के पास आगे चल रहे ट्रक में उनकी अनियंत्रित बाइक घुस गई। हादसे में रवि सिंह व अमन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कुंडा पुलिस ने दोनों को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल अमन को एसआरएन के लिए रेफर कर दिया, जबकि रवि को मृत घोषित कर दिया गया। रात में ही पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें