फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कर दाताओं को राहत, आयकर रिटर्न भरने की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2025-2026 का आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि को विभाग ने 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। जिससे जिले के व्यापारियों व करदाताओं को आयकर रिटर्न भरने में काफी सहूलियत होगी। एक अप्रैल से शुरू हुए नए वित्तीय वर्ष में करदाताओं को अभी तक आयकर रिटर्न का फॉर्म उपलब्ध नहीं हो सका था, जिस कारण उन्हें दिक्कत हो रही थी। लेकिन, अब विभाग ने आयकर रिटर्न की अंतिम तिथि को 45 दिन बढ़ाकर करदाताओं को राहत दी है।
विज्ञापन

टैक्स बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि लंबे समय से आयकर विभाग फॉर्म नहीं उपलब्ध करा सका था। इसको ध्यान में रखते हुए विभाग ने आयकर रिटर्न की तिथि को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी तुषार खंडेलवाल ने बताया कि अब सभी कर दाता बिना किसी आर्थिक दंड के अपना आयकर रिटर्न भर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें