फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से भाग रहे पशु तस्करों का लोडर पलटा

Sat, 14 Feb 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस से भाग रहा मवेशियों से भरा लोडर चिलबिला रंजीतपुर विद्युत उपकेंद्र के करीब पुलिया पर पलट गया। इससे एक गाय व बछड़े की मौत हो गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही पशु तस्कर भाग गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात पशुओं से लदा एक लोडर चिलबिला की ओर जा रहा था। सूचना पर अंतू पुलिस एलर्ट हो गई। गड़वारा के करीब पुलिस को देख तस्कर लोडर लेकर चिलबिला की ओर भागे। चालक लोडर को बाईपास वाले रास्ते से होकर इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर ले जाने लगा। तेज रफ्तार से भाग रहा लोडर चिलबिला विद्युत उपकेंद्र के करीब पुलिया पर पलट गया। आवाज सुनकर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक पशु तस्कर भागने में सफल रहे। लोगों ने लोडर को सीधा किया। एक गाय व बछड़े की मौत हो चुकी थी।

 बचे पांच मवेशी को पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे में दे दिया। घटनास्थल पर सीओ सिटी एमपी सलोनिया, शहर कोतवाल बलिराम मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस मामले में चौकी प्रभारी चिलबिला अखिलेश राय की तहरीर पर अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पशु तस्करी से जुड़े लोग आजमगढ़ के बताए जा रहे हैं। सीओ सिटी ने बताया कि पशु तस्करी से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें