फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रेलवे में तकनीशियन के 6557 पदों पर भर्ती, आज शुरू से होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में तकनीशियन बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन के 6,557 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

इसके तहत तकनीशियन ग्रेड-वन (सिग्नल) के 323 और तकनीशियन ग्रेड-थ्री के विभिन्न श्रेणियों के कुल 6,234 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून से 29 जुलाई तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत करीब 200 पद शामिल हैं। इसमें इंजीनियरिंग विभाग में सबसे अधिक 60 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा मैकेनिकल, सिग्नल व टेलीकॉम, इलेक्ट्रिकल और स्टोर विभाग में भी नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन

तकनीशियन ग्रेड-वन (सिग्नल) के लिए वेतन स्तर-पांच के तहत प्रारंभिक मूल वेतन 29,200 रुपये तय किया गया है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित है। वहीं, तकनीशियन ग्रेड-थ्री के लिए वेतन स्तर-दो के तहत प्रारंभिक मूल वेतन 19,900 रुपये होगा और आवेदक की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें