फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रतिबंधित कछुए के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू पुलिस ने चार प्रतिबंधित भारतीय देसी कछुओं की तस्करी के प्रयास में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पहले कुंडा में बड़ी कार्रवाई करते हुए कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

अंतू लिस ने सोमवार को कछुआ तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। जगदीशपुर व के पास दबिश देकर चारों अभियुक्तों को घेराबंदी कर दबोच लिया । उनके पास से एक प्लास्टिक की बाल्टी में चार भारतीय देसी कछुए बरामद हुए। वन विभाग के दरोगा परीक्षित मिश्र ने इन्हें वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित प्रजाति बताया। कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त लीलापुर के हंडौर गांव निवासी विश्वनाथ प्रताप सरोज, मिथुन सरोज, अशोक कुमार सरोज और छोटेलाल सरोज शामिल हैं। सप्ताह भर पहले कुंडा पुलिस ने कछुओं के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें