फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से गैंगरेप मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट

Wed, 01 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पट्टी क्षेत्र के  एक गांव में बकरी चराने गई युवती के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मंगलवार को एएसपी ने भी गांव पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को बकरी चराने जंगल में गई थी। इस बीच वहां गांजा पी रहे चार लोगों ने उसे दबोचकर दुराचार किया। जिससे वह अचेत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव में छानबीन के बाद आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन सभी फरार मिले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अशोक लकुमार, रबी, दिनेश व राजेश के विरुद्ध गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया। इधर, एएसपी स्वामी प्रसाद भी दुराचार के मामले में जांच को गांव पहुंचे और पीड़िता समेत ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। देर शाम तक पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें