फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो इंट्री से भड़के अधिवक्ता, नारेबाजी

Mon, 30 Jan 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन
कचहरी में नोइंट्री से नाराज अधिवक्ताओं ने डीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने जिला जज से मिलकर विरोध प्रकट करते हुए बार कौंसिल को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में सभी सातों विधानसभा का नामांकन होने से अधिवक्ताओं का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। सोमवार की सुबह अधिवक्ता जब कचहरी पहुंचे, तो चारों ओर सीआरपीएफ के जवानों को देखकर वह दंग रह गए। दीवानी न्यायालय के  सामने कलेक्ट्रेट का एक गेट खुला होने से अधिवक्ता वकील परिषद कार्यालय में प्रवेश कर गए। यह देखकर सीआरपीएफ के  जवानों ने उन्हें बाहर करने का प्रयास किया, तो वह जाने को तैयार ही नहीं हुए। फिर क्या था, अधिवक्ता और पुलिस अधिकारी आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ते देख एएसपी नीरज पांडेय और स्वामीनाथ ने पहुंचकर वकीलों को समझा-बुझाकर शांत किया। इससे नाराज अधिवक्ताओं जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला जज से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसके बाद बार कौंसिल को शिकायती पत्र भेजा। इस मौके  पर जूबाए अध्यक्ष रोहित शुक्ल, महामंत्री जेपी मिश्र, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राममूर्ति मिश्र, रवींद्र कुमार मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, जेपी दुबे, गया प्रसाद मौर्य, दीपेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें