फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपियों को भेजा जेल, तनाव देखते हुए डेरवा बाजार में पीएसी तैनात

सार

विवाहिता को घर पहुंचाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया।घटना के विरोध में रात में ही लोगों ने थाने पर हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवाहिता को घर पहुंचाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। तनाव देखते हुए बाजार में पुलिस व पीएसी लगातार भ्रमण कर रही है। बाजार में खुफिया विभाग की टीम भी लगातार नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

कुंडा क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता डेरवा बाजार के शेखपुर चौरास तिराहे पर वाहन का इंतजार करते समय अंडे की दुकान लगाने वाला गुड्डू उर्फ इस्लाम ने घर पहुंचाने का झांसा दिया था। वह उसे घर पहुंचाने के बजाय अपने दोस्त मुख्तार के घर के भीतर ले गया। आरोप है कि वहां जबरन गुड्डू ने उसके साथ मुंह काला किया। घटना की जानकारी के बाद इलाके में तनाव फैल गया।
घटना के विरोध में रात में ही लोगों ने थाने पर हंगामा किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रात में ही मुख्य आरोपी गुड्डू को दबोच लिया। उसका दोस्त घर बुलडोजर खड़ा कर सरेंडर को मजबूर कर दिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि बाजार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तैनात की गई है। अफवाह फैलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें