फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीगंज पुलिस ने पकड़ा आठ बोरी गुटखा, दो गत्ता सिगरेट

विज्ञापन
Raniganj police caught eight sack gutkha, two cardboard cigarettes - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रानीगंज पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखा और सिगरेट लादकर जा रही पिकअप डाला को पकड़ लिया। उस पर आठ बोरी गुटखा और दो गत्ता सिगरेट था। चालक ने पुलिस ने बचने के लिए ऊपर से गुड़ लाद रखा था। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया।
विज्ञापन

रानीगंज एसओ संजय पांडेय को शुक्रवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि एक पिकअप वाहन पर गुड़ के साथ गुटखा और सिगरेट लादकर चालक जा रहा है। खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।
चिरकुटी चौराहे के पास पिकअप वाहन को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो चालक तेज गति से वाहन लेकर भागने लगा। वाहन न रुकने की सूचना पर थानाध्यक्ष ने दर्जनों पुलिसकर्मियों के साथ चौराहे को जाम कर दिया। फोर्स देख चालक ने वाहन को रोक दिया। पुलिस ने डाला पिकअप व उसके पीछे चल रही कार को रोककर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद एसडीएम रानीगंज राहुल कुमार, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, नायब तहसीलदार रवि सिंह, क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी भी पहुंच गए। पिकअप में लदेे अवैध गुटखा सिगरेट को बाहर निकलवाया। इस दौरान पिकअप वाहन से 8 बोरी गुटखा, दो गत्ता सिगरेट, एक गत्ता तंबाकू पुलिस ने बरामद किया।
पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। दुकान मालिक की तलाश की जा रही है। वाहन स्वामी व दुकानदार घर छोड़कर फरार हैं। इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक संजय कुमार पांडेय व कायस्थ पट्टी के दुकानदार व मुंगराबादशाहपुर के गुटखा के थोक विक्रता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raniganj police caught eight sack gutkha, two cardboard cigarettes- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें